प्रधानमंत्री लोगों को सचेत कर रहे हैं, सभी को योगदान देना होगा — सांसद अरुण भारती
लोजपा(रामविलास) के सांसद अरूण भारती ने पेट्रोलियम पदार्थों के सीमित उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश और दुनिया को सचेत करने का काम कर रहे हैं।
PATNA: लोजपा(रामविलास) के सांसद अरूण भारती ने पेट्रोलियम पदार्थों के सीमित उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश और दुनिया को सचेत करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को समझदारी दिखानी होगी और पेट्रोलियम पदार्थों के उपयोग में कमी लाकर अपना योगदान देना होगा।
बिहार में आज दो स्थानों पर हुए एनकाउंटर को लेकर अरुण भारती ने कहा कि यदि अपराधी अपराध करेंगे और पुलिस को चुनौती देंगे, तो पुलिस अपने बचाव में कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई कर रही है। विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर उठाए जा रहे सवालों पर अरुण भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री की सकारात्मक कोशिशों पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है, जो उचित नहीं है।
वहीं, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में विपक्ष द्वारा सरकार से इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार को जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जांच जारी है और परीक्षा रद्द करने का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि पेपर लीक हो चुका था।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
पंजाब के सांसद मालविंदर सिंह कंग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा कि पंजाब की वर्तमान स्थिति देश देख रहा है और वह बेहतर नहीं कही जा सकती।
उन्होंने कहा कि चुनाव में अंतिम फैसला जनता ही करती है और जनता जिसे उचित समझेगी, वही निर्णय लेगी। पटना से एनबीसी 24 के लिए रॉबिन की रिपोर्ट।